Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत और जींद जिलों में मंगलवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक छात्र घायल हो गया।सोनीपत पुलिस ने बताया कि जिले के गांव रोहट के पास एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने बताया कि उसने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं।इसने कहा कि मृतकों की पहचान नितेश और शुभम रूप में हुई है।
वहीं, जींद जिले में जींद-रोहतक बाईपास पर कार तथा बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल छात्र को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान टीनू के रूप में हुई है।
Exit mobile version