Site icon Dainik Savera Times

तीन ट्रकों की आपस में भिड़ंत, एक चालक की मौके पर ही मौत, दूसरे ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, अन्य गंभीर रूप से घायल

चरखी दादरी में तीन ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामला गांव झिंझर NH 152– डी का है। हादसे में एक मृतक की पहचान नहीं हुई है। जिसकी शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। मामले को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक और घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी सुमित और अनवर के रूप में हुई है। जिन्हें घायल होने के बाद चरखी दादरी सिविल अस्पताल
में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण दोनों को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई।

अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। हादसा NH 152 डी पर गांव झिंझर के पास एक खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक तेज रफ्तार से आकर टकरा गया। इसी बीच एक अन्य ट्रक ने भी भिड़े हुए दोनों ट्रकों को आकर टक्कर मार दी। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। हादसा किसकी गलती से हुआ है, यह आ ही तक सामने नहीं आया है।

Exit mobile version