Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत

December 2, 2023

बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर देर रात एक वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।कुंडली के थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिकांत ने बताया कि इस हादसे में तीनों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार तीनों की पहचान उनकी पहचान दिल्ली के नरेला के बांकनेर गांव के पंकज (25), उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गौरव (24) तथा सोहटी गांव सुरेंद्र (29) के रूप में हुई है जो दिल्ली के पूठ गांव स्थित मर्हिष वाल्मीकि अस्पताल में सुरक्षाकर्मी थे ।
ऋषिकांत ने बताया कि तीनों आधी रात को गांव बांकनेर से गाजियाबाद जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे। वे केजीपी पर जब जाखौली टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तो उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने तीनों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर पंकज और गौरव को मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि बाद में सुरेंद्र की भी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों को अवगत करा दिया। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें