कैथल। एक किशोरी के घर से भागने के मामले में पुलिस पूछताछ परेशान तीन युवकों ने कीटनाशक निगल लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। इन युवकों ने कीटनाशक पीने से पहले एक वीडियो बनाकर पुलिस पर आरोप मढ़े हैं।
तीनों की हालत खतरे से बाहर
चूहड़माजरा के खेतों में कीटनाशक दवा पी ली। तीनों युवकों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। युवकों की पहचान गांव मूंदड़ी निवासी 22 वर्षीय मोहित, 29 वर्षीय रोहित और गांव पिलनी निवासी 25 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। पहले तीनों ने 40 सेकेंड की वीडियो क्लिप भी बनाई है। वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पूंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बदनामी के डर से निगला कीटनाशक
वीडियो में तीनों युवक चार से पांच लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इनमें दो लोग गांव मूंदड़ी के हैं और अन्य एक किशोरी का परिजन है। कुछ दिन पहले सदर थाना में एक 17 वर्षीय नाबालिग को भगा ले जाने का केस दर्ज हुआ था। जिस पर नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप हैं उसकी तीनों से जान पहचान है। वीडियो में युवक कह रहे हैं कि अब उनकी इज्जत पर बात आ गई है। इसलिए वे तीनों बदनामी के डर से एक साथ जहर पी रहे हैं। हम पूरी सच्चाई पुलिस और किशोरी के स्वजन को बता चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। अगर हम मर जाते हैं तो हमारी मौत का जिम्मेदार किशोरी के स्वजन और गांव मूंदड़ी के दो लोग होंगे।
एक नजर इधर भी :-

