Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hariyali Teej 2024: आज 30 हजार महिलाओं को तोहफा देंगे CM Nayab Saini, राज्य स्तरीय महोत्सव में होंगे शामिल

August 7, 2024

Hariyali Teej 2024: आज 30 हजार महिलाओं को तोहफा देंगे CM Nayab Saini, राज्य स्तरीय महोत्सव में होंगे शामिल

हरियाणा में सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। यह त्योहार हरियाणा के लिए बेहद खास है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी 30 हजार महिलाओं को कोथली देंगे। इसके साथ ही सीएम स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपए के बैंक लोने की राशि वितरित करेंगे।

नई अनाज मंडी में बुधवार को तीज के मौके पर राज्य स्तरीय महोत्सव होगा। प्रदेश सरकार की ओर से कराए जा रहे इस महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। सीएम की ओर से लगभग 30 हजार महिलाओं को कोथली दी जाएगी।

महिलाओं को कोथली में मिलेंगी ये चीजें:

कोथली में लड्डू, बतासे, सुहाली, महिलाओं के लिए सूट के साथ महेंदी, चूड़ी व बिंदी भी दी जाएगी। हरियाणा में तीज के मौके पर कोथली का खास महत्व होता है।

इस बार कोथली का सामान स्वयं सहायता समूहों ने बनाया है। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। पारंपरिक लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा। कार्यक्रम के दौरान आजीविका कमाने के काम के साथ बनी लखपति दीदीयों की सफलता के बारे में भी उन्हीं की जुबानी जानकारी मिलेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के बैंक लोन की राशि वितरित करेंगे। महिलाओं को सशक्त करने की पहल में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी सम्मानित करेंगे।

हरियाणा महिला विकास निगम के लाभार्थियों को भी मुख्यमंत्री चेक वितरित किए जाएंगे। समारोह स्थल पर 101 रंग बिरंगे झूले लगाए गए हैं। महोत्सव में हरियाणवी लोक व्यंजन दूध, घेवर, गुलगुले, सुहाली के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि कार्यक्रम सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें