Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, हिसार में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड, कई शहरों की हवा अब भी खराब   

November 24, 2024

हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, हिसार में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड, कई शहरों की हवा अब भी खराब   

Today Haryana Weather : हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। हिसार का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो हिमाचल प्रदेश के शिमला से भी कम है। वहीं राजस्थान के चुरू का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से अब हवा में नमी बढ़ेगी और स्मॉग छाने की संभावना है। हरियाणा में ठिठुरन बढ़ी, हिसार में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड पहाड़ों की हवा से ठंडे हुए मैदानी क्षेत्र उत्तर पूर्वी हवाओं से नमी बढ़ेगी। पहाड़ों में बर्फबारी और गिरते तापमान का मैदानी क्षेत्र पर असर आया है। हरियाणा की रातें पहाड़ों से ठंडी हो गई है। हिसार जिले का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री चल रहा है।

वहीं, राजस्थान के चुरू कातापमान 10.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से अब हवा में नमी बढ़ेगी और स्मॉग छाने की संभावना व्यक्त की है। दूसरी तरफ शनिवार को चार शहरों का एयरक्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ज्यादा खराब श्रेणी में रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवाओं की गति बदलने से बादलवाई हो सकती है। इससे रात के तापमान में उछाल के साथ दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। मगर 25 नवंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से दोबारा से तापमान गिर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें