Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आज 100वां एपिसोड, 11 बजे होगा प्रसारित

April 30, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आज 100वां एपिसोड, 11 बजे होगा प्रसारित

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आज 100वां एपिसोड है। देशभर में करोड़ों लोग एक साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनेंगे। मन की बात कार्यक्रम आज 11 बजे प्रसारित होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम पंचकुला के PWD रेस्ट हाउस सेक्टर 1 में सुनेंगे।पीएम मोदी के मन की बात हरियाणा में 9630 स्थानों पर सुनीं जाएगी। हरियाणा में हर विधानसभा में 100 स्थानों पर 100-100 लोग एक साथ मन की बात सुनेंगे। हरियाणा बीजेपी ने 9 लाख लोगों को मन की बात सुनने के लिए आमंत्रित किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ रोहतक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के सांसद, विधायक और मंत्री भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें