Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana के Rohtak में धुंध के कारण यातायात प्रभावित, किसानों में दौड़ी ख़ुशी की लहर

December 19, 2022

Haryana के Rohtak में धुंध के कारण यातायात प्रभावित, किसानों में दौड़ी ख़ुशी की लहर

हरियाणा के रोहतक में सर्दी के इस मौसम में पहली बार कोहरा दिखाई दिया है जिसके चलते आम जनजीवन पर असर साफ दिखाई दे रहा है। रोहतक से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ धुंध पड़ने से किसान खुश नजर आ रहे हैं किसानों का कहना है कि यह गेहूं का सीजन है और गेहूं फसल में जितनी अधिक सर्दी और धुंध पड़ेगी उतना ही फायदा होगा जिसके चलते फसल अच्छी होगी और इससे पैदावार में इजाफा होगा। धुंध के कारण गेहूं की फसल में पानी की पूर्ति होती है और शूटआउट भी ज्यादा होता है अबकी बार दोनों लेट पड़ी है अगर और पहले पड़ती तो गेहूं की फसल में और ज्यादा फायदा होता। धुंध के कारण रोहतक में वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है लोग अपने वाहनों के इंडिकेटर जलाकर धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। अब देखना होगा कि यह बदला हुआ मौसम कब तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें