Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश, नाबालिग ने दुर्घटना को अंजाम दिया तो मां–बाप जाएंगे जेल, एफआईआर हो दर्ज होगा केस

March 10, 2025

सिरसा ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश, नाबालिग ने दुर्घटना को अंजाम दिया तो मां–बाप जाएंगे जेल, एफआईआर हो दर्ज होगा केस

हरियाणा के सिरसा में ट्रैफिक पुलिस द्वारा नए निर्देश जारी किए गए है। जिसमें नाबालिग वाहन चालकों द्वारा कोई दुर्घटना को अंजाम दिया जाता है तो, उनके अभिभावकों पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों से पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों पर सख्ती कर दी है।

 

ट्रैफिक अभियान का सख्ती से पालन करवाने के लिए SP विक्रांत भूषण ने मीटिंग बुलाई थी। जिसमें सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर ट्रैफिक नियम के पालन हेतु निर्देश दिए थे। इसी बैठक के दौरान नाबालिग वाहन चालकों के लिए भी निर्देश दिए गए। पुलिस ने बच्चों के हाथों में वहां सौंप देने वाले अभिभावकों पर सख्ती की है।

 

आय दिन नाबालिग वाहन जैसे बाइक, स्कूटी ओर कार चलते हुए दिख जाते है। इन्हें ट्रैफिक नियमों का भी पूर्ण ज्ञान नहीं होता। जिस कारणवश हादसे भी हो जाते है। इन सबको ध्यान में रखते हुए पुलिस नाबालिग वाहन चालकों को लेकर सख्ती बर्ती हुई है।

 

बच्चे कोचिंग या स्कूल जाते समय बाइक या स्कूटी जैसे वाहनों का प्रयोग करते है। इन वाहनों पर कभी–कभी तीन या चार युवक भी सवार हुए दिख जाते है। नियमों का ज्ञान न होने पर सबसे ज्यादा दुर्घटना इन्हीं से होती है।

 

बच्चों को वाहन सौंपना या न सौंपना दोनों ही अभिभावकों के हाथ में होता है। यदि मा–बाप नाबालिगों को वहां दे ही न तो ऐसा न हो। इसीलिए ही हादसों को कम करने के लिए नाबालिगों पर सकती की जा रही है। यदि नाबालिगों द्वारा कोई हादसा होता है तो एफआईआर उनके माता–पिता पर होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें