Site icon Dainik Savera Times

रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा! ट्रक ने माँ-बेटी को 100 मीटर तक घसीटा, सड़क पर पसरा ख़ौफ़!

arunachal-pradesh-truck-carrying-laborers-falls-deep-gorge

arunachal-pradesh-truck-carrying-laborers-falls-deep-gorge

हरियाणा डेस्क. रोहतक जिले के महम इलाके में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। नेशनल हाईवे नंबर-9 पर किशनगढ़ के पास स्कूटी सवार मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ने स्कूटी को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: मिशन चंद्रयान-2 ने एक बार फिर रचा इतिहास, सूर्य के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर कई मीटर तक खून और मांस के टुकड़े बिखर गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया, जांच अधिकारी सोमवीर ने बताया कि मृतकों की पहचान भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी रविंद्र की पत्नी 35 वर्षीय सुनीता और उनकी 12 वर्षीय बेटी परी के रूप में हुई है।

परिवार के अनुसार, मां-बेटी रोहतक में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। लौटते वक्त किशनगढ़ के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद से गांव मिताथल और परिजनों में मातम छाया हुआ है।

Video : दिवाली से पहले हुआ बड़ा हादसा, NH-34 पर बस में लगी आग

Exit mobile version