Site icon Dainik Savera Times

पानीपत में दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री से घर जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत

पानीपत: राजकीय महाविद्यालय बापौली के पास निंबरी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। गांव बापौली निवासी अंकित पुत्र राज सिंह उम्र 19 वर्ष देर रात बाइक पर सवार होकर बहरामपुर गेट फैक्ट्री से गांव बापौली अपने घर जा रहा था। जब वह राजकीय महाविद्यालय के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अंकित को टक्कर मार दी, जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पानीपत के निजी अस्पताल लाया गया, जहां देर रात डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अंकित की दो बहनें हैं। वह बहरामपुर गेट फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

Exit mobile version