Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में दर्दनाक हादसा,स्कूली बस ने मासूम बच्ची को कुचला, मौके पर हुई मौत

May 9, 2024

पानीपत में दर्दनाक हादसा,स्कूली बस ने मासूम बच्ची को कुचला, मौके पर हुई मौत

पानीपत(प्रवीण ठाकुर): हरियाणा के पानीपत जिले में स्कूली बस की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद लोगों की काफी भीड़ वहां जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत की सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह 7:30 बजे की है।

जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि आटा गांव के एक निजी स्कूलों की बस के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बच्ची तान्या की मौत हो गई। बच्ची अपने घर से निकाल कर पड़ोस में ही दादा के घर जा रही थी। उन्होंने बताया कि मृतक बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बस चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही सरकारी अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें