Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल-पानीपत नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौत

December 3, 2025

करनाल-पानीपत नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौत

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे 44 पर एक बेकाबू ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर पहले एक पंजाब रोडवेज की बस को टक्कर मारी और फिर दो मोटरसाइकिलों तथा एक कार को कुचलता हुआ डिवाइडर पर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस में अफरा-तफरी पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना पानीपत से करनाल की ओर जाने वाले हाईवे पर टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर हुई। करनाल से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक डिवाइडर पार कर गया और विपरीत दिशा में चल रहे वाहनों से टकरा गया। आशंका है कि ट्रक चालक या तो गहरी नींद में था या उसने नशा किया हुआ था, जिस कारण वह अपना कंट्रोल खो बैठा।

ये भी पढ़ें: ‘यह पहाड़ियों के लिए मौत का वारंट’, अरावली परिभाषा बदलने पर सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच अधिकारी राजेश ने कहा कि मृतकों की पहचान की जा रही है। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें