Site icon Dainik Savera Times

निसिंग से बदनारा रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा एक घायल, एक की मौत

निसिंग: निसिंग से बदनारा रोड पर गोंदर गुनियाना चौक के पास वीरवार शाम करीब 4.45 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया । जिसमें करीब 52 वर्षीय सतबीर वासी चकदा की मौके पर ही मौत हो गई। वह मंगलौरा वासी संजय 42 साल को गंभीर चोटे आई ।जिन्हें राहगीरों की मदद से निसिंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सतवीर को अमृत घोषित कर दिया। वह संजय मगलोरा को उचित उपचार के लिए करनाल भेज दिया गया। मिली जानकारी अनुसार संजय व सतवीर मंगलोरा से चकदा जा रहे थे तभी अचानक बदनारा रोड पर स्थित चौराहे पर बदनारा की साइड से आ रही पिकअप गाड़ी से मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। जिससे पिकअप गाड़ी खेतों में पलट गई वह मोटरसाइकिल सवार सतवीर की मौके पर मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे संजय मंगलोरा की टांग में चोट आई बताया जा रहा है की संजय सतवीर के साथ रिश्तेदारी में चकदा जा रहे थे। बीच रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया जिसमें करीब 52 वर्षीय सतवीर की मौके पर ही मौत हो गई सतबीर की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। डायल 112 की टीम मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version