Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

लेफ्टिनेंट अक्षत को हरियाणा विधानसभा में दी श्रद्धांजलि, CM ने जताया शोक

December 18, 2023

लेफ्टिनेंट अक्षत को हरियाणा विधानसभा में दी श्रद्धांजलि, CM ने जताया शोक

 

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन के दौरान सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार के लेफ्टिनेंट अक्षत के निधन पर शोक जताया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के भतीजे देवेंद्र ढांडा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत परिवारों के सदस्यों को सांत्वना दी।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस की ओर से विधायक वरुण चौधरी ने भी शोक प्रस्ताव पढ़े। सदन के सदस्यों ने खड़े होकर मौन रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें