Site icon Dainik Savera Times

पानीपत में सड़क हादसे का शिकार हुए त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लव देव, सड़क पर खड़ी कार से हुई टक्कर

पानीपत में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा सांसद बिप्लव देव सड़क हादसे का शिकार हो गए है। यह हादसा दिल्ली से चंडीगढ़ आते वक्त हुआ। बिप्लव देव की कार सड़क पर खड़ी पंचर गाड़ी से टकरा गई। फिलहाल इस हादसे में बिप्लव देव बाल बच गए है। लेकिन उनके गनमैन को काफी चोटें आई है और उसे नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बता दें कि बिप्लव देव हरियाणा के भाजपा के प्रभारी भी हैं।

Exit mobile version