Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहु के अनैतिक संबंधों से परेशान सुसर ने कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटक कर लगाया फंदा

March 10, 2024

बहु के अनैतिक संबंधों से परेशान सुसर ने कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटक कर लगाया फंदा

भूना: धौलू गांव में एक पुत्रवधू के अपने मामा के लड़के के साथ अनैतिक संबंधों से परेशान सुसर ने कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटक कर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। वही आरोपी पुत्रवधू अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर सुसाइड नोट में आरोपी लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बयान में मृतक के 22 वर्षीय बेटे साहिल ने बताया कि उसकी शादी राजप्रीत के साथ हुई थी, लेकिन वह खेतों की ढाणी में रहना पसंद नहीं करती थी और प्रतिदिन वह अपनी मर्जी से घर से बाहर चली जाती थी। जिसको लेकर उसे समझाने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी राजप्रीत ने अपने परिवार के लोगों को बुलाकर घर में तोड़फोड़ की।

परंतु उन्होंने पुलिस डायल 112 गाड़ी को मौके पर बुलाकर घटना क्र म से अवगत करवाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिताजी बहुत परेशान रहते थे क्योंकि राजप्रीत का उसके मामा के लड़के सन्नी के साथ अवैध संबंध थे। जिन्हें आपित्तजनक हालत में अपनी आंखों से देख लिया था, लेकिन जब उपरोक्त घटना के बारे में उसके पिता को सूचना मिली तो वह बहुत परेशान हो गया था। उन्होंने बताया कि 9 मार्च की शाम को मेरा पिता 45 वर्षीय हरपाल सिंह खेत की ढाणी में अकेले घर पर थे। मेरी मां राजबाला व मैं स्वयं हिसार में अपनी बहन के घर जरूरी काम से गए हुए थे, लेकिन 10 मार्च की सुबह मेरी भान्जी तमन्ना हमारे घर आई तो उसने कमरे में मेरे पिताजी को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देख लिया और रोते हुए वह ताऊ की ढाणी में गई। जिसने ओम प्रकाश व हनुमान सिंह मौके पर पहुंचे।


उन्होंने कमरे में पंखे से गले में रस्सी डालकर लटके हरपाल सिंह को नीचे उतरा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ओमप्रकाश ने साहिल व उसकी मां राजबाला को फोन पर घटना के बारे में सूचना दी। लेकिन जब शिकायतकर्ता के ताऊ हनुमान सिंह ने मृतक हरपाल सिंह की जेब में देखा तो एक सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने पुत्रवधू राजप्रीत, उसकी मां परमजीत उसकी बहन प्रीत व मनमनोहन, उसका भाई उसके घर रहने वाला सोनू व पुत्रवधू के आशिक सन्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच पड़ताल अधिकारी संदीप कुमार ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें