Site icon Dainik Savera Times

मानसिक हालात से परेशान युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

जींद: हरियाणा के जींद के राम कॉलोनी में संदिग्ध हालात के चलते एक युवती ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतका को मानसिक रूप से परेशान बताया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राम कॉलोनी निवासी तनु (22) ने अपने मकान में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान तनु के परिजन काम से बाहर गये थे, जब वह घर लौटे तो तनु फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि तनु मानसिक रूप से परेशान रहती थी, जिसका उपचार कराया जा रहा था। सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी चंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

Exit mobile version