Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में युवक की हरकतों से परेशान हो युवती ने की आत्महत्या,तबियत बिगड़ने पर पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे, पुलिस ने दर्ज किया बयान

December 5, 2024

सिरसा में युवक की हरकतों से परेशान हो युवती ने की आत्महत्या,तबियत बिगड़ने पर पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे, पुलिस ने दर्ज किया बयान

हरियाणा के सिरसा में अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से परेशान हो युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती ने घर में रखी फिनायल की शीशी से फिनायल पी लिया। जब हालत ज्यादा खराब हो गई तो पड़ोसी ने युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां होश आने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मामला शहर थाना के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र गांव गोशाला का है। जहां 21 वर्षीय युवती को उसके पड़ोस में रहने वाले नीरज उर्फ काकू पिछले एक वर्ष से उसे परेशान कर रहा है। जिसके शिकायत उसने लड़के के मां और बहन से भी की। लेकिन युवक पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बल्कि इसके बाद युवक ने स्वयं के घर के बाहर सीसीटीवी लगा दिए। जिसके माध्यम से वह युवती पर नजर रखने लगा।

युवती ने बताया कि उसकी का देहांत हो चुका है। पिता की भी तबियत ठीक नहीं रहती। वह डबवाली रोड पर स्थित होटल में नौकरी करती थी। लेकिन युवक द्वारा रास्ते में बार–बार रोकने, परेशान करने के कारण उसने नौकरी छोड़ दी। इतना ही नहीं युवक ने उसे कई बार अपना नंबर देकर बात करने किए भी दवाब बनाया। युवक युवती से दोस्ती करने के लिए कहता व रास्ते में रोक उसे परेशान करता था।

 

युवक की इन सभी हरकतों से परेशान होने के कारण से युवती ने फिनायल पीकर जान देने की ठान ली थी। हालांकि पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें