Site icon Dainik Savera Times

झज्जर रोड पर ट्रक व बाइक में टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

रोहतक: झज्जर रोड पर जलेबी चौक के पास ट्रक व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान गांव सुडाना निवासी रजत पांचाल के रूप में हुई। मृतक रजत किसी काम से रोहतक आया हुआ था। जब वह हिसार आउटर बाइपास नियर इंडियन पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार रजत पांचाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: कब से शुरू होगा अधिक मास, जानें इस दौरान क्या करें और किन कामों से रहें दूर

Exit mobile version