Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनएच 152 डी पर दो ट्रकों की टक्कर में ट्रक चालक की मौत

May 19, 2024

एनएच 152 डी पर दो ट्रकों की टक्कर में ट्रक चालक की मौत

जुलाना। जुलाना में एनएच 152 डी पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। घायल ने ईलाज के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश के हीरानगर गांव निवासी अमरीक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा कुलवंत के साथ ट्रक पर कंडकटर का काम करता है। शुक्र वार को वो ट्रक में सामान भरकर मुंबई से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। जब वो एनएच 152 डी पर जुलाना के पास पहुंचे तो उनके सामने एक ट्रक चालक गलत तरीके से ट्रक चला रहा था। आरोपी ट्रक चालक ने उनके ट्रक के सामने अचानक ब्रेक लगा दिए। उनका ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा लगा जिसमें चालक कुलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में भिजवाया जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। जहां पर उसने ईलाज के दौरान दम तोड दिया। पुूलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जुलाना नवीन मोर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया। घायल ने ईलाज के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें