Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम सोहना इलाके में फार्म हाउस में हुई हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2023

गुरुग्राम सोहना इलाके में फार्म हाउस में हुई हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

ज्ञानेन्द्र उर्फ भोला नामक 28 वर्षीय युवक की सोहना पलवल रोड पर स्थित एक फार्म हाउस के सामने कुछ युवकों ने लाठी, डंडों, कुल्हाड़ी व पिस्तौल आदि से हत्या कर दी थी। इस बारे थाना शहर सोहना में अभियोग अंकित किया गया था।उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश, प्रभारी अपराध शाखा सोहना की टीम ने मारपीट करके हत्या करने की वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे पवन व पंकज नामक 02 आरोपियों को दिनांक 04 व 05 अप्रैल 2023 को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक ज्ञानेन्द्र व इनके दोस्त भारत के बीच आपसी झगड़े की रंजिश थी, जिसके चलते इन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पवन उपरोक्त ने अपने मोबाईल फोन से इस वारदात (मारपीट करने) की वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर वायरल की थी।आरोपी पवन द्वारा वीडियो बनाने में प्रयोग किया गया मोबाईल फोन इसके कब्जा से बरामद किया गया है।इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी अजय उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक इस मामले में कुल 03 आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें