Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में आईपीएल मैच के दौरान क्रिकेट सट्टा लगाते दो गिरफ्तार

April 8, 2024

सिरसा में आईपीएल मैच के दौरान क्रिकेट सट्टा लगाते दो गिरफ्तार

सिरसा: हरियाणा में सिरसा जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने आईपीएल टी-20 मैच के दौरान मुंबई इंडियन तथा दिल्ली कैपिटल के बीच खेले गए मैच पर क्रिकेट सट्टा लगाते हुए वार्ड नंबर 17 से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 17 तथा दिलीप कुमार पुत्र जमना दास निवासी वार्ड नंबर 16 कस्बा ऐलनबाद जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौका से एक लैपटॉप, एक एलइडी, एक टैब, एक वाई-फाई, एक स्विच बोर्ड, विभिन्न कंपनियों के करीब 20 मोबाइल फोन तथा क्रिकेट के लेखा-जोखा की एक नोटबुक सहित काफी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में गैंबलिंग एक्ट तथा आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर क्रिकेट सट्टा के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें