Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर-करनाल मार्ग पर हुई दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

यमुनानगर: गांव खजूरी के समीप यमुनानगर-करनाल मार्ग पर दो बाइकों की भिडंत हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव रेतगढ़ निवासी 20 वर्षीय नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। गांव रेतगढ़ निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि वह कैंटर चलाता है। उसका छोटा बेटा नरेंद्र सिंह जठलाना स्थित फैक्ट्री में हाइड्रा मशीन पर आपरेटर था। सुबह करीब साढ़े 7 बजे नरेंद्र सिंह काम के लिए फैक्ट्री में जा रहा था।

जब वह गांव खजूरी के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी भिडंत हो गई। टक्कर लगते ही वह उछलकर सडक पर गिर गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार उन्हेडी निवासी मुकेश कुमार व उसकी बहन आंचल भी घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से मुकेश को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।

Exit mobile version