Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ में 2 लड़कों की नहर में डूबने से गई जान, मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस

May 26, 2024

महेंद्रगढ़ में 2 लड़कों की नहर में डूबने से गई जान, मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस

महेंद्रगढ़: जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां दो लड़कों की नहर में डूबने से मौत हो गयी। वहीं बाकि के 2 लड़कों को बचा लिया गया है। देर रात दोनों लड़कों की डेड बॉडी को नहर से बहार निकाला गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली जाट की है।

दरअसल गांव डेरोली जाट की नहर के एनबी पंप हाउस नंबर चार के पास गांव के ही चार लड़के शनिवार को शाम लगभग पाँच से छह बजे के बीच नहर में नहाने के लिए आए थे। लड़के नहर में उतरे ही थे कि अचानक नहर मे पानी का बहाव तेज हो गया। जिस कारण चारो लड़के डूबने लगे तो नजदीक से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने दो लड़कों को नहर से निकाल लिया, लेकिन दो लड़के पानी में बह गए।

कड़ी मशक्कत के बाद देर रात दोनों लड़कों की डेड बॉडी को नहर से बहार निकाला गया और नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। जब यह चारों लड़के गांव से नहर मे नहाने के लिए आ रहे थे तो रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में चारों को लगभग पाँच बजे वहां से गुजरते देखा गया। मृतक हितेश के पिता राजुकमार के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें