Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक के गांव पोलंगी में लव अफेयर के चलते 2 भाइयों की हत्या

February 13, 2026

रोहतक के गांव पोलंगी में लव अफेयर के चलते 2 भाइयों की हत्या

रोहतक: जिले के आईएमटी थाना एरिया के गांव पोलंगी में दो भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव बंद मकान में पड़े मिले। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया, जिसने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। मृतकों की पहचान कर्मबीर उर्फ बुल्ला पुत्र जयनारायण और उसके भाई कुलदीप के रूप में हुई। दोनों की उम्र 50 साल के पार है। दोनों की लाठी डंडों एवं ईंटों से वार कर हत्या कर की गई है।

चेहरे को बुरी तरह काटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मकान को भी सील कर दिया है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों का एक बड़ा भाई नन्हा है, जो कल शाम से लापता है। गांव की एक युवती भी कल से गायब बताई गई है। युवती पक्ष नन्हे के दोनों भाइयों के घर इसी मामले में उलाहना देने गए थे, जहां झगड़ा हो गया था। फिलहाल, पुलिस इसी मामले से दोहरे हत्याकांड को जोड़कर देख रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें