Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

फरीदाबाद में नाले में गिरने से दो बच्चों की मौत, संतुलन बिगड़ते से बाइक नाले में गिरी, परिवार सहित बाइक पर सवार थे

हरियाणा के फरीदाबाद में 2 बच्चों को नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्चे अपने माता–पिता के साथ बाइक पर सवार हो शादी समारोह से लौट कर वापस आ रहे थे। रास्ता खराब होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पूरा परिवार बाइक समेत ही नाले में गिर पड़ा।

 

इस हादसे में बेटे और बेटी की मौत हो गई। दंपत्ति तैर कर किनारे तक पहुंच गए थे, जिस कारण स्थानीय लोगों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाल लिया। एक बच्ची भी लोगों द्वारा बचा ली गई। लेकिन जब तक लोग दूसरी लड़की को निकल पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में 4 वर्षीय बेटे की भी मौत हो गई।

 

परिवार राजीव कॉलोनी का निवासी है। दाताराम और उनकी पत्नी रजनी तिगांव पुल से होते हुए जा रहे थे। लेकिन रास्ता खराब ओर छोटा था। जिस पर बाइक गुजरते समय असंतुलित हो गई। संतुलन बिगड़ते ही बाइक फिसल कर नाले में जा गिरी। समय रहते लोगों ने दंपत्ति और उनकी एक बेटी को बचा लिया।

 

घटना रात 10 बजे की है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। मृतकों की पहचान 4 वर्षीय निखिल और 8 वर्षीय साक्षी के रूप में हुई है। इनकी दूसरी बेटी 6 वर्षीय मीनाक्षी सुरक्षित है।

 

पुलिस जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। जांच में आया है कि नाले।में।पानी अधिक मात्रा में था। जिस कारण दोनो बच्चों के डूबने से उनकी मौत हो गई। रास्ता संकरा और छोटा होने के कारण बाइक फिसल कर नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने परिवार को बचाने की कोशिश की लेकिन हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई।

Exit mobile version