Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो गहरे दोस्तों की हुई मौत, बारहवीं कक्षा के छात्र थे दोनों

February 29, 2024

फरीदाबाद में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो गहरे दोस्तों की हुई मौत, बारहवीं कक्षा के छात्र थे दोनों

फरीदाबाद में स्थित ग्रेटर फरीदाबाद में बीती कल सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर के नीचे कुचलने के चलते दो घरों के चिराग बुझ गए। बता दें की दोनों गहरे दोस्त थे जो बाइक पर सवार होकर बीती कल पैट्रोल डलवाने के लिए निकले थे लेकिन दोनों को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिसके चलते दोनों किशोरों की जान चली गई।फिलहाल दोनों बाइक सवार किशोरों के शव का आज बादशाह खान सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा का शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

तस्वीरों में दिखाई दे रहे यह वही दोनों दोस्त दीपक और अभिषेक है जो बीते कल बाइक पर सवार होकर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकले थे जैसे ही वह ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल के नजदीक पहुंचे सभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों ट्रैक्टर के नीचे कुचल गए और दीपक और अभिषेक की अमृता अस्पताल पहुंचते पहुंचते दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में जानकारी देते हुए दोनों के पड़ोसी रंजीत बिहारी ने बताया कि दीपक और अभिषेक अपने घर में इकलौते थे अभिषेक अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था तो दीपक अपने घर का इकलौता चिराग था दोनों काफी गहरे दोस्त थे और व्यवहार में भी अच्छे थे जो बारहवीं कक्षा में एक साथ पढ़ता था इस हादसे में दोनों की जान चली गई जिसके बाद से दोनों के परिवार में मातम पसरा h हुआ है । वहीं रंजीत बिहारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया था वह चाहते हैं कि दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस कड़ा से कड़ा एक्शन ले जिसकी लापरवाही के चलते दो घरों चिराग बुझ गए।

वहीं इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया की दोनों छात्र दोस्त थे जो घर से किसी काम के लिए निकले थे जिनकी ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई जिनके शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें