Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नौकरी लगाने के नाम पर 10.50 लाख नगदी व गहनों की ठगी करने वाले दो शातिर काबू

June 16, 2026

नौकरी लगाने के नाम पर 10.50 लाख नगदी व गहनों की ठगी करने वाले दो शातिर काबू

नारायणगढ़ : आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों योगी आनन्द गिरि महाराज नामक व्यक्ति सहित साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से धर दबोचा गया। आरोपी योगी आनन्द गिरी महाराज पर लगे थे ठगी के आरोप नारायणगढ़ के काला आम्ब की महिला सुनीता ने थाना नारायणगढ़ में 30 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि योगी आनन्द गिरि महाराज नामक व्यक्ति ने उसे एएसओ के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने पीड़ित महिला का विश्वास जीतकर दिनांक 21 दिसम्बर 2025 के दौरान नौकरी लगवाने के एवज में 10 लाख 50 हजार रुपए की नकदी और गहनों की ठगी की।थाना नारायणगढ़ में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक अंबाला के निर्देशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें