Site icon Dainik Savera Times

बदमाशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली, ASI बचे

two-injured-in-encounter-asi-survives

two-injured-in-encounter-asi-survives

करनाल। Two injured in encounter, ASI survives करनाल के मुनक रोड पर बजीदा जाटान लिंक रोड पर देररात पुलिस और दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। सीआईए- टू टीम देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।

दो पिस्टल 100 से ज्यादा गालियां बरामद

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों की टांग में गोली लगी। वहीं, बदमाशों की ओर से चलाई गोली सहायक निरीक्षक मनोज की छाती में लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण जान बच गई। दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध पिस्टल और 100 से ज्यादा गोलियां और एक बाइक बरामद की।

सोनीपत के थे दोनों बदमाश

आरोपियों की पहचान सोनीपत के गांव जाजल निवासी रौनक पुत्र सूरज और गांव गढ़ मलिकपुर निवासी इमरान पुत्र अली हसन के रूप में हुई। रौनक की बाईं टांग और इमरान की दाईं टांग में गोली लगी है। दोनों को तुरंत करनाल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मधुबन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। दोनों ही आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे।

Also Read : तीन निगमों और पालिकाओं में मतदान 10 मई को

Also Read : सीएम सैनी ने बैसाखी महोत्सव में उड़ाई छह फीट की पतंग

Also Read : तीन निगमों-पालिकाओं में आज बजेगा चुनाव का बिगुल

Exit mobile version