Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार कार और कैंटर के बीच टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

जींद: हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा के निकट बृहस्पतिवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार के एक कैंटर से टकरा जाने की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकरी दी।पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले जफर (34) तथा दिपेश सक्सेना (38) के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये रोहतक स्थित पीजीआई भेजा गया है।उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

Exit mobile version