Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में कोरोना संक्रमित दो नए मामले ,चार मरीज ठीक हुए

May 10, 2023

सोनीपत में कोरोना संक्रमित दो नए मामले ,चार मरीज ठीक हुए

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिला में मंगलवार कोरोना से संक्रमित दो नए मामले हैं, और चार मरीज ठीक हुए हैं। उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार अब जिला में कोरोना के पोजिटिव मामलों का कुल आंकड़ा 60368 कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 278 हो गई है।

अब तक जिला में 60 हजार 067 कोरोना मरीजो ठीक हो चुके हैं। जिला में अब 15 कोरोना सक्रिय मामले है, जिनमें से होम आइसोलेशन में 13 तथा अस्पताल में दो मरीज उपचाराधीन है।उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपना टीकाकरण जरुर करवाए और पहले की तरह सतर्कता बरतते हुए प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों की पालना अवश्य करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें