Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में होली के दिन दो लोगों की मौत, साडू से मिलने गए रस्ते में ही हादसे का शिकार, हादसे की जानकारी नहीं

March 15, 2025

पानीपत में होली के दिन दो लोगों की मौत, साडू से मिलने गए रस्ते में ही हादसे का शिकार, हादसे की जानकारी नहीं

हरियाणा के पानीपत में 2 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए।मामला आड़ियाना गांव का है। दोनों मृतक मौसेरे भाई थे। जिन्हें रस्ते में मूर्छित पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा परिजनों को सूचना दी।

 

परिजनों ने पूछताछ में बताया कि शाम करीब 6 बजे उन्हें उनके भाइयों के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सभी अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंचकर पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय जगदीप सिंह और 38 वर्षीय अनूप के रूप में हुई है।

 

मृतकों के भाई सोमनाथ ने बताया कि दोनों ही गांव आदियाना से अपने साडू के घर जा रहे थे। जिसके बाद उन्हें सूचना मिली को दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद सभी अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा हादसे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

 

दोनों ही हमउम्र थे। और बचपन से ही साथ रहते थे। दोनों ही विवाहित है, और दो–दो बच्चों के पिता है। हादसे के बाद घर में मातम छाया हुआ है। होली के अवसर पर रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। लेकिन हादसे का शिकार हो गए।पुलिस जांच में जुटी है, हालांकि अभी तक हादसे की कोई जानकारी किसी के पास नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें