Site icon Dainik Savera Times

खाटू श्याम के लिए दो विशेष रेलगाड़ियां हरियाणा से हुई रवाना, आध्यात्मिक यात्रा पर निकले तीर्थयात्री

रेवाड़ी: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से रेवाड़ी-रींगस के बीच दो ट्रेनें शुरू की गई हैं। आपको बता दे कि ये दोनों ट्रेनें 3 अगस्त से चलेंगी। दरअसल पिछले कुछ सालों में खाटू श्याम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अगस्त में ट्रेन के 14 फेरे शुरू हुई। ऐसे में अगस्त में ट्रेन के 14 फेरे शुरू किए गए हैं। ताकि यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 3, 4, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26, 29 और 31 अगस्त (14 फेरे) को रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 3, 4, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26, 29 व 31 अगस्त (14 ट्रिप) को रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मनवाड़ा, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
Exit mobile version