Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : सीवर लाइन साफ करने उतरे दो युवकों की मौत

Two youths died after falling into a sewer line

Two youths died after falling into a sewer line

पानीपत। चौटाला रोड स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र कादियान की हैचरी में सीवर लाइन की ब्लॉकेज खोलने उतरे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई।

ऑक्सीजन की कमी से हो गए बेहोश

इनकी पहचान अजय (26) और अंकित (21) के रूप में हुई। चौटाला रोड स्थित हैचरी में सीवर का पाइप जाम हो गया था। इसे खोलने और सफाई करने के लिए दो कर्मचारियों को बुलाया गया था। जैसे ही दोनों युवक सीवर लाइन के भीतर उतरे, वहां मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वे बेहोश हो गए।काफी देर तक जब बाहर कोई हलचल नहीं हुई तो मौके पर मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।

सीवर में ही तोड़ दिया था दम

आनन-फानन में दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अंकित के भाई अंकुर ने बताया कि उसका भाई हैचरी में काम करता था। सोमवार रात वह अपने साथी अजय के साथ ब्लॉक पाइप खोलने के लिए नीचे उतरा था, जहां गैस की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version