Site icon Dainik Savera Times

करनाल में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, परिजनों ने भाग कर बचाई जान, ट्रक चालक हादसे के बाद फरार

हरियाणा के करनाल में एक बड़ा हादसे में परिवार के सदस्यों की जान बाल–बाल बच गई। मामला इंद्री–लाडवा मार्ग स्थित फुसगढ़ गांव की है। जहां एक बजरी–बालू से ओवरलोड ट्रक घर की दीवार तोड़ कर घर में घुस गया। परिवार के लोगों ने इधर–उधर भागकर अपनी जान बचाई।

 

गांव फूसगढ़ इंद्री लाडवा रोड पर स्थित मकान मालिक हंसराज ने बताया कि सुबह के समय एक ट्रक जिसमें बजरी भरी हुई थी। ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ा और वह घर की दीवार से टकरा गया। रफ्तार ज्यादा होने के कारण ट्रक दीवार तोड़ कर घर के अंदर घुस गया। जिससे पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया।

 

घर की दीवारों में दरार आ गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान घर के सदस्य घर में ही मौजूद थे। हादसे में परिवार के सदस्यों ने जैसे–तैसे भाग कर अपनी जान बचाई। जिसकी शिकायत थाने में की गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ था।

Exit mobile version