अम्बाला छावनी: अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में आयोजित जिला स्तरीय दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी विशेषतौर पर उपस्थित रहें। सिविल सर्जन डॉ राकेश सहल, पीएमओ डॉ पूजा व अन्य ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ राज्यसभा सांसद को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया। इस अवसर पर पंचकूला में राज्य स्तरीय इसी कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से प्रसारण किया गया तथा उपस्थित सभी ने मुख्यमंत्री का संदेश देखा व सुना।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश में प्रथम चरण में लगभग 30 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। योजना का ऐप भी लांच किया गया है। योजना के तहत 23 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस मौके पर सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा विकसित भारत व दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार व सिविल सर्जन डा. राकेश सहल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व पर्यावरण का प्रतीक पौधा भेंट कर उनको सम्मानित किया।
इसी प्रकार जिला कल्याण अधिकारी व जिला समाज कल्याण के स्टाफ ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम विनेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, सिविल सर्जन डा. राकेश सहल, पीएमओ डा. पूजा, डा. विनय गुलाटी, डा. यशपाल, डा. जितेन्द्र चौहान, डा. नीलम कुशवाहा, भाजपा पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।।
ये भी पढ़ें: पंजाब बजट में महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा: हर महीने खाते में आएंगे 1 हजार रुपये

