Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा मुक्त हरियणा मुहिम के तहत मुख्यमंत्री 17 सितंबर को सिरसा से साइक्लोथॉन यात्र को दिखाएंगे झंडी

September 1, 2023

नशा मुक्त हरियणा मुहिम के तहत मुख्यमंत्री 17 सितंबर को सिरसा से साइक्लोथॉन यात्र को दिखाएंगे झंडी

सिरसा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत सिरसा से 17 सितंबर को प्रदेश के अन्य जिलों के लिए साइक्लोथॉन यात्र को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी (ओएसडी) पंकज नैन ने गुरूवार को वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए आयोजित अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी।

विडियो कांफ्रेस के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती ने अधिकारियों की बैठक ली और साइक्लोथॉन यात्र के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन ‘एक साइकिल यात्र नशा मुक्ति के नाम’ यह यात्र आगामी 14 सितंबर को फतेहाबाद जिला से होते हुए सिरसा जिला में प्रवेश करेगी तथा यह जमाल-मल्लेकां होते हुए ऐलनाबाद तक जाएगी। इसके उपरांत 15 सितंबर को यह यात्र सुबह ऐलनाबाद से गांव रिसालियाखेड़ा होते हुए डबवाली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को सुबह डबवाली से कालांवाली-रोड़ी होते हुए सिरसा पहुंचेगी। इसी प्रकार 17 सितंबर को सुबह यह यात्र सिरसा से ¨डग मंडी, हिजरावां होते हुए रतिया के लिए रवाना होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें