Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ मे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने का कराया भ्रमण

August 23, 2023

महेंद्रगढ़ मे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने का कराया भ्रमण

महेंद्रगढ़ मे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया। इसमें थाना प्रभारी मूलचंद ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति सहित अन्य कानून की जानकारी दी । थाना प्रभारी मूलचंद ने छात्र-छात्राओं को पुलिस कर्तव्य के बारे में जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया।

महेंद्रगढ़ मे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया। छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने मे नशे से होने वाले दुष्प्राभावों की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्प डेस्क एवं थाना पर विभिन्न कार्य किस प्रकार संपादित होते है, किस प्रकार पुलिस का प्रबंधन कार्य करता है, इसकी भी जानकारी दी। इस मौके पर थाना प्रभारी मूलचंद ने स्टूडेंट्स को पुलिस कर्तव्य के बारे में जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया। थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि स्टूडेंट्स नशा और नशा करने वालों से हमेशा दूरी बनाकर रखें। नशा करने वाले व्यक्ति आपको भ्रामक जानकारी देकर आपको नशे के प्रति प्रेरित कर सकते है। इसलिए इनके पास रहना, साथ रहना आपके लिए उचित नहीं होगा। थाना प्रभारी मूलचंद ने नशा मुक्ति अभियान, यातायात जागरूकता, महिला अपराधों की जागरूकता अभियान ओर नशे के दुष्परिणामों के बारे में उपस्थित छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा गया है और बड़े होकर देश की सेवा करने की भी प्रेरणा ली गयी है। छात्र-छात्राओं ने काउंटर से लेकर मालखाना, लॉकअप, कम्प्यूटर रूम, थाना प्रभारी रूम को देखा और हथियार, पुलिस सुरक्षा कवच, एफआईआर लिखने सहित अन्य जानकारी ली।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें