Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है : सीएम सैनी

February 16, 2025

पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है : सीएम सैनी

हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। हिसार में आयोजित कृषि दर्शन एक्सपो-2025 के उद्घाटन के बाद उन्होंने यह बात कही।

मुख्यमंत्री सैनी ने मीडिया से कहा, ‘इस प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को नई तकनीक सीखने का मौका मिलता है जिससे हमारे किसान अपनी उपज बढ़ा सकें और अपना खर्च कम कर सकें। किसानों को नई तकनीक सीखने को मिलती है और सरकार उन्हें बहुत सारे उपकरण उपलब्ध कराती है। पराली प्रबंधन के लिए यहां पर नई-नई तकनीक आई है। किसानों के हित के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका फायदा किसानों को हो रहा है।‘

नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हिसार में आयोजित कृषि नवाचार के महाकुंभ कृषि दर्शन एक्सपो-2025 के 13वें संस्करण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और उपस्थित अन्नदाताओं को प्रणाम कर संबोधित किया। देश की सबसे बड़ी कृषि दर्शन प्रदर्शनी में एडवांस कृषि तकनीकों जैसे प्रिसिजन फार्मगिं, ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण समाधान और जैविक खेती पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया।

‘एक्सपो-2025 में 350 से ज्यादा वैश्विक प्रदर्शकों ने भाग लिया और 1,15,000 से अधिक किसान और व्यापार से जुड़े लोगों ने इस मंच पर नवाचार और नेटवर्कगिं के अवसरों का लाभ उठाया। प्रदेश सरकार किसान भाइयों के हित में सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर कर रही है। बारिश कम होने पर खरीफ फसलों के लिए 2,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस के रूप में कुल 1,345 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की गई है। प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार ‘स्मार्ट किसान-समृद्ध किसान‘ के उद्देश्य के साथ किसान भाइयों के हित में खेतों के उपकरणों पर 50 प्रतिशत सब्सिडी और फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों पर अनुदान राशि दे रही है तथा नमो ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं चला रही है।‘

हरियाणा के निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपील की कि वे इन चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करें जिससे हम जमीनी स्तर तक विकास कर सकें।

ये भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को मारी गोली, हालत गंभीर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें