Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीलिंग प्लान के तहत शहर में लगाए गए 31 नाके, पुलिस ने वाहनों को चैक किया: पुलिस अधीक्षक

December 15, 2023

सीलिंग प्लान के तहत शहर में लगाए गए 31 नाके, पुलिस ने वाहनों को चैक किया: पुलिस अधीक्षक

भिवानी : पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस के निर्देश अनुसार आज 04:00 बजे से लेकर दोपहर 05:00 बजे तक शहर भिवानी में सीलिंग प्लान लागू किया गया। प्लान के तहत पूर्व में स्थाई नाके लगाए गए हैं। जिला के एसएचओ और सीआईए स्टाफ को अपने नाको की जानकारी होती है। जैसे ही सीलिंग प्लान के आदेश हुए तो यह अधिकारी कर्मचारी अपने नाके पर तैनात हो कर जांच में लग गए। सीलिंग प्लान किसी भी आपात स्थिति से निपटने अपराध को अंजाम देकर भागने वाले अपराधी को पकड़ने व अपराधों की रोकथाम हेतु तुरंत कार्रवाई के लिए जिला पुलिस द्वारा किया जाता है।

सीलिंग प्लान के अनुसार जिला में कुल 31 नाकों पर 31 चेकिंग पार्टी ने जांच की व्यवस्था की गई थी।वहीं पुलिस अधीक्षक भिवानी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपराध या अपराधी की सूचना मिलते ही तुरंत निर्धारित नाकों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। वीरवार को आयोजित इस योजना के तहत जिला पुलिस ने दोपहर 04:00 बजे से लेकर 05:00 बजे तक कार्रवाई करती नजर आई। जिला पुलिस ने वाहनों को चेक किया।

सीलिंग प्लान के तहत एक मोटरसाइकिल चोरी की डेमो विटी कराई गई थी। जिसमें सीआईए स्टाफ-2 इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ जेल बाईपास पर मोटरसाइकिल को चालक सहित काबू किया था।पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि यह अभियान जिला के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया था। पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है। कहीं ना कहीं सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है।इसके अन्तर्गत सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना,पुलिस चौकी व अपराध यूनिट्स के इंचार्जओं को निर्देश दिए हैं कि वह भविष्य में सूचना मिलते ही अपने-अपने क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सीलिंग प्लान के अनुसार कार्य करें। जिससे अपराधों की रोकथाम की जा सके और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें