नांगल चौधरी: सफेद बुलेरा में सवार बदमाशों ने बीती रात शहर में जमकर आंतक मचाया। होटल व दुकानों पर मारपीट की घटना को अंजाम देकर आरोपी सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां बूथों की तोड़फोड़ करने के बाद कर्मचारियों को अंजाम भुगतने का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान पीड़ित लोगाों ने 112 पर डायल करके घटना की सूचना दी, किंतु पुलिस पहुंचने से पहले ही सभी बदमांश फरार हो गए थे। शिकायत मिलने पर नांगल चौधरी थाना पुलिस तथा सीआइए नारनौल घटना स्थल पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की खोजबीन आरंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर वाहनों की सुविधा के लिए दस लाइन बनाई गई हैं, ताकि चालकों को लंबी कतार की समस्या नहीं रहे। बीती रात बूथों पर नियुक्त कर्मी नियमानुसार टोल वसूली कर रहे थे इसी दौरान करीब 9 बजे सफेद बुलेरो बूथ पर रूकी। जिसमें से 5-7 नकाबपोश युवक नीचे उतरे तथा लाठी-डंडों से बूथों को तोड़ना आरंभ कर दिया। साथ ही सभी बूथों को टोल फ्री कर दिया, कर्मियों द्वारा विरोध करने पर उन्होंने परिणाम भुगतने का अल्टीमेटम दिया। टोल कर्मियों ने घटना की सूचना 112 पर डायल करके दी, किंतु पुलिस पहुंचने से पहले ही सभी बदमांश भाग गए।
इसके बाद उन्होंने शहर में एक होटल पर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया, जहां होटल मालिक को जानलेवा धमकी दी गई। यहां भी 112 पर डायल करके वारदात की सूचना दी गई, किंतु पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। शहरवासियों ने बताया कि एक दिन पहले डॉक्टर नरेश वाली गली में भी अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले निजामपुर रोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने ही एक युवक को बेरहमी से पीटा था। शहर में बढ़ रही लूटपाट तथा मारपीट की वारदातों से दहशत का माहौल बना हुआ है।

