Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो नवंबर को हरियाणा के करनाल में अंत्योदय सम्मेलन में शामिल होंगे

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो नवंबर को राज्य का दौरा करेंगे और करनाल जिले में आयोजित होने वाले अंत्योदय सम्मेलन में शामिल होंगे।खट्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत, पेंशन योजनाओं और अन्य संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के लाभाíथयों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

उन्होंने हाल में चीन में हुए एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले हरियाणा के एथलीट को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह के मौके पर करनाल में पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के प्रति कतई न बर्दाश्त करने की नीति (जीरो टॉलरेंस) रखती है।पराली जलाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस मुद्दे पर किसानों के बीच जागरूकता बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि और अन्य विभाग पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए सक्रिय रूप से अपने काम में लगे हुए हैं।

Exit mobile version