Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनोखा शौंक : फरीदाबाद निवासी अमित भड़ाना 7 लाख की हार्ले डेविडसन बाइक पर बेचता है दूध

January 21, 2023

अनोखा शौंक : फरीदाबाद निवासी अमित भड़ाना 7 लाख की हार्ले डेविडसन बाइक पर बेचता है दूध

फरीदाबाद : कहते हैं शौक की कोई कीमत नहीं होती कुछ ऐसा ही फरीदाबाद के गांव मोहताबाद में देखने को मिला जहां अमित भड़ाना नाम का शख्स पिछले 15 वर्षों से भी अधिक समय से दूध बेचने का काम करता था अमित के दादा परदादा भी यही काम करते आ रहे थे लेकिन अमित दूध बेचने के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई में भी आगे निकला और बीए पास कर अपने पुश्तैनी काम को नई तरीके से करने की ठानी अमित को बाइक राइडिंग का भी शौक है लिहाजा अमित ने अपने इस व्यवसाय से ही पैसे कमा कर ₹700000 की हार्ले डेविडसन बाइक खरीदी और उसी बाइक पर दूध बेचने का फैसला किया अब हम रोज अपनी हार्ले डेविडसन बाइक पर ही दूध बेचने गांव से फरीदाबाद जाता है हालांकि अमित ने अपना शौक पूरा करने के साथ-साथ अपने व्यापार को भी आगे बढ़ाया है अमित का इस तरीके से दूध बेचना लोगों के लिए सुर्खियां बना हुआ है लोग अब अमित के साथ वीडियो बना बना कर पॉपुलर करने की होड़ में जुटे हुए हैं

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें