Site icon Dainik Savera Times

उप्र : मकान की कच्ची दीवार गिरने से भाई-बहन की मौत

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के ग्राम बिछलका में बुधवार को एक मकान की कच्ची दीवार ढह जाने से वहां खेल रहे दो बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई । रामनगर थाना के प्रभारी कुमार ने बताया कि बुधवार को बिछलखा निवासी रामकिशोर गौतम का छह वर्षीय पुत्र अमन एवं चार वर्षीय पुत्री राधा घर पर खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि अचानक घर की एक कच्ची दीवार गिरने से दोनों बच्चे उसके मलबे में दब गए।

उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों को तत्काल रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया और राधा की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। राधा की रास्ते में ही मौत हो गई।कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आवशय़क कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण दीवार भीगी हुई थी, इसी वजह से वह गिर गई।

 

Exit mobile version