Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : स्ट्रांग रूम : सीसीटीवी डिस्प्ले नहीं होने से हंगामा

May 12, 2026

Haryana News : स्ट्रांग रूम : सीसीटीवी डिस्प्ले नहीं होने से हंगामा

अंबाला। शहर के ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में बनाए स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी डिस्प्ले नहीं होने पर देररात हंगामा हो गया। हंगामा करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी, विपक्षी दल और आजाद उम्मीदवार थे।

देररात को बुलानी पड़ी पुलिस

एक समय मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। विपक्षी नेताओं ने प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता में खामी बरतने के आरोप लगाए। मेयर प्रत्याशी कुलविंद्र कौर और कई पार्षद प्रत्याशी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के अंदर जमीन पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि पहले चुनावों में स्ट्रांग रूम के बाहर स्क्रीन लगाई जाती थी, जिससे प्रत्याशी और समर्थक बाहर बैठकर ईवीएम की निगरानी कर सकते थे।

बाहर लगना चाहिए सीसीटीवी डिस्प्ले : मिथुन

वार्ड-12 से कांग्रेस प्रत्याशी मिथुन वर्मा ने कहा कि अधिकारियों को दोपहर में ही CCTV डिस्प्ले लगाने और कैमरे चालू करने के लिए कहा था, लेकिन रात 11 बजे तक यह व्यवस्था नहीं हुई। जब मौके पर पहुंचे तो सीसीटीवी के तार जोड़े जा रहे थे। सीसीटीवी ईवीएम जमा होने से पहले चालू होने चाहिए थे, लेकिन मतगणना से पहले इन्हें लगाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर नहीं है। मेयर प्रत्याशी कुलविंद्र कौर सैनी ने कहा कि प्रत्याशियों को ईवीएम सुरक्षा की निगरानी का अधिकार मिलना चाहिए। हम केवल निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव चाहते हैं। CCTV डिस्प्ले बाहर लगना चाहिए।

मौके से नहीं हटे कई प्रत्याशी

कांग्रेसी नेता वीशु शर्मा ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष की मांगें पूरी नहीं की जा रहीं। अगर सब कुछ सही है तो डिस्प्ले बाहर लगाने में दिक्कत क्या है? उधर, स्थिति को देखते हुए देररात अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। काफी समझाने के बाद भी कई प्रत्याशी मौके से नहीं हटे। इस मामले में ARO ने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पूरी तरह पुख्ता है और कैमरे लगातार काम कर रहे हैं। कैमरे 24 घंटे चालू हैं। सारी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी गई है। प्रत्याशी चाहें तो रिकॉर्डिंग देख सकते हैं।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें