Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर रेलवे रोड स्थित एक क्लॉथ हाउस के बाहर जमकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

February 8, 2023

यमुनानगर रेलवे रोड स्थित एक क्लॉथ हाउस के बाहर जमकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

यमुनानगर रेलवे रोड पर आज उस वक्त हंगामा हो गया जब गली के बाहर खड़ी गाड़ी को हटाने के मामले में दो पक्षों आपस में भिड़ गए।दरअसल एक गाड़ी चालक क्लॉथ हाउस से खरीदारी करने के लिए आया था। चालाक ने गाड़ी गली के बाहर गाड़ी खड़ी कर दी जिससे कि गली का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। तो वही दूसरा गाड़ी चालक संदीप वोहरा अपने काम से घर वापिस लोट रहे थे और व जैसे ही अपने निवास के मोड़ पर पहुंचे और गाड़ी को अपने निवास पर लेकर जा रहा था। लेकिन गली के आगे गाड़ी खड़ी होने के कारण रास्ता पूरी तरह बंद था। संदीप वोहरा ने काफी देर तक आवाज लगाई और गाड़ी हटाने के लिए होरन तक बजाए लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला।

संदीप की माने तो एक कार चालक ने उनकी गली के आगे गाड़ी खड़ी कर उस रास्ते को बंद कर दिया और गाड़ी चालक गाड़ी हटाने की बजाय उससे मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं बीच बचाव करवाने आई पत्नी पर भी गाड़ी चालक ने हमला कर दिया। जिससे की महिला और उसका पति गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को रोका और इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भी पुलिस के साथ जमकर हंगामा हुआ।

वही इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो पक्षों का गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ है। मौके पर जब पहुंचे तो झगड़ा हो रहा था और उसको तुरंत रोका गया और जो घायल थे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में जो भी शिकायत आएगी उसके आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी और जिस दुकान के अंदर और बाहर झगड़ा हुआ है वहां की सीसी फुटेज भी देखी जाएगी ताकि इस पूरे मामले का पता चल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें