Site icon Dainik Savera Times

UPSC एग्जाम में सोनीपत के अभिमन्यु मलिक ने हासिल किया 60वां रैंक

सोनीपतल: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन 2023 के लिए अंतिम परिणाम घोषित हुए। जिसमें हरियाणा के कई होनहारों के सिलेक्शन हुए हैं। सोनीपत के माहरा गांव के होनहार युवक अभिमन्यु मलिक ने 60वां रैंक हासिल किया है। वहीं अभिमन्यु मलिक को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशेष रूप से बधाई दी हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने अभिमन्यु के आवास पर पहुंचकर अपने मोबाइल से उनकी मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री से बातचीत करवाई, जिसमें उन्होंने अभिमन्यु को प्रदेश और प्रदेशवासियों की सेवा के लिए खासतौर पर प्रोत्साहित किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा विशेष रूप से अभिमन्यु मलिक को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने यूपीएससी में चयनित अभिमन्यु को मिठाई खिलाते हुए दिल की गहराइयों से बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री का बधाई संदेश देते हुए उनकी मोबाईल पर अभिमन्यु से बात करवाई।

Exit mobile version