
हरियाणा डेस्क (राजपाल जिंदल): गुहला-चीका मार्ग पर गांव सरोला के पास आज यूरिया खाद से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि ट्रक में रखे करीब 400 बैग यूरिया खेत में बिखर गए। कई बैग फटने से खाद पानी में खराब हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
खेत में बिखरी खाद की बोरियां
जानकारी के अनुसार, ट्रक कैथल से दाबा सहकारी समिति के लिए यूरिया खाद लेकर जा रहा था। गांव सरोला के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क से नीचे उतरकर धान के खेत में पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद की।
चालक ने बताई हादसे की वजह
घायल चालक का कहना है कि गुहला-चीका मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सड़क की खराब हालत के कारण ट्रक असंतुलित हो गया और पलट गया। चालक ने बताया कि दुर्घटना से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही खाद की खेप समय पर नहीं पहुंचने से किसानों को भी परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें…
ग्रामीणों ने की सड़क मरम्मत की मांग
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार संबंधित विभाग को सड़क की मरम्मत के लिए अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।
ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) से गुहला-चीका मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की हालत सुधरने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...