Site icon Dainik Savera Times

राजनीति में उचित हिस्सेदारी की मांग कर रहा वैश्य समाज, रैली की तैयारियों को लेकर खूब हो रही बैठकें

जींद: राजनीति में उचित हिस्सेदारी को लेकर 1 अक्टूबर को जीन्द में होने वाली वैश्य समाज की ऐतिहासिक संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर आज जीन्द में राज्य स्तरीय बैठक हुई। जिसमें पूरे प्रदेश से वैश्य समाज के नेता इकट्ठा हुए। इन नेताओं ने रैली की तैयारियों को लेकर खूब मंथन किया। अग्रवाल समाज के वरिष्ट नेता राजकुमार गोयल ने बताया कि वैश्य समाज के तीन बड़े संगठन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन व अग्रोहा धाम अग्रोहा विकास ट्रस्ट मिलकर इस बड़ी रैली का आयोजन करने जा रहा है। रैली का नाम वैश्य संकल्प रैली दिया गया है।

Exit mobile version